Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पूर्व में पकड़े गए तस्कर की निशानदेही पर फरार आरोपी शिफान खान उर्फ ‘गब्बू’ को गिरफ्तार कर लिया है।

​अजीम से मिला था सुराग

पुलिस ने कुछ समय पहले मोहम्मद अजीम नाम के तस्कर को 12.87 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। अजीम से हुई कड़ी पूछताछ और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस शिफान तक पहुँचने में कामयाब रही। पुलिस के मुताबिक, शिफान अन्य राज्यों से ड्रग्स लाकर इंदौर के स्थानीय सप्लायरों को माल मुहैया कराता था।

​मजदूरी की आड़ में नशाखोरी

सदर बाजार निवासी आरोपी शिफान केवल 10वीं तक पढ़ा है और पहचान छिपाने के लिए दिहाड़ी मजदूर के रूप में रिपेयरिंग का काम करता था। फिलहाल क्राइम ब्रांच उससे ड्रग्स नेटवर्क के अन्य सदस्यों और बाहरी राज्यों के मुख्य सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img