Monday, May 11, 2026
39.1 C
Bhopal

विदिशा: रंगई ब्रिज पर महिला से सरेराह चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती

विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगई ब्रिज पर रविवार रात बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चलती बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक 50 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दर्शन कर लौट रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला दीपमाला गुप्ता (50 वर्ष) अपने बेटे के साथ दोपहिया वाहन से रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर में दर्शन करने गई थीं। रात करीब 9 बजे जब वे मंदिर से लौट रहे थे, तभी रंगई ब्रिज के पास पीछे से आए एक स्पोर्ट्स बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लूट ली।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वारदात इतनी तेजी से हुई कि जब तक पीड़ित शोर मचाते, आरोपी भोपाल रोड की ओर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस अब ब्रिज और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img