Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

विदिशा: रंगई ब्रिज पर महिला से सरेराह चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती

​विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगई ब्रिज पर रविवार रात बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चलती बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक 50 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​दर्शन कर लौट रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला दीपमाला गुप्ता (50 वर्ष) अपने बेटे के साथ दोपहिया वाहन से रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर में दर्शन करने गई थीं। रात करीब 9 बजे जब वे मंदिर से लौट रहे थे, तभी रंगई ब्रिज के पास पीछे से आए एक स्पोर्ट्स बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन लूट ली।

​सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वारदात इतनी तेजी से हुई कि जब तक पीड़ित शोर मचाते, आरोपी भोपाल रोड की ओर रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस अब ब्रिज और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img