Sunday, June 28, 2026
26.7 C
Bhopal

हनुमानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 37 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में ड्रग्स बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने किरण लॉज के पास घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

​पकड़े गए आरोपी की पहचान जहांगीराबाद (बरखेड़ी) निवासी 50 वर्षीय अबरार खान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अबरार एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में:

  • ​मारपीट और जुआ
  • ​आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार)
  • ​एनडीपीएस एक्ट (नशा तस्करी)

​समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह नशा कहाँ से लाया था और शहर में किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img