Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

हनुमानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 37 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त नशीले पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है।

​मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में ड्रग्स बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने किरण लॉज के पास घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ।

​आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

​पकड़े गए आरोपी की पहचान जहांगीराबाद (बरखेड़ी) निवासी 50 वर्षीय अबरार खान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अबरार एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में:

  • ​मारपीट और जुआ
  • ​आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार)
  • ​एनडीपीएस एक्ट (नशा तस्करी)

​समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह नशा कहाँ से लाया था और शहर में किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img