Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस अफसरों के सामने खुद पर चाकू तान लिया। युवती अपने साथ हुए अन्याय और आरोपी की दूसरी शादी तय होने से आहत होकर वहां पहुंची थी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद सतर्क पुलिसकर्मियों ने फौरन युवती के हाथ से चाकू छीन लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

​क्या है पूरा मामला?

​जानकारी के अनुसार, पीड़िता का दतिया निवासी कुलभूषण राहुल (30) के साथ प्रेम संबंध था। युवती का आरोप है कि राहुल ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया। इस पर युवती ने अप्रैल 2026 में झांसी रोड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी जेल भी गया था।

आरोपी कुलभूषण राहुल

​दूसरी शादी की खबर से थी परेशान

​हाल ही में आरोपी जमानत पर बाहर आया है और अब वह किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। इसी बात से परेशान होकर पीड़िता अपनी व्यथा सुनाने और शादी रुकवाने की मांग लेकर एसपी ऑफिस पहुंची थी। अधिकारियों से बातचीत के दौरान वह अचानक भावुक हो गई और अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया।

​पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

​हंगामे के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को सुरक्षित कमरे में ले जाकर काफी देर तक समझाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पीड़िता को निष्पक्ष जांच और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है, जिसके बाद युवती शांत हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img