Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक छात्रा के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक विशेष सशस्त्र बल (SAF) की दूसरी बटालियन में आरक्षक के पद पर तैनात है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​शादी तय होने के बाद बनाया संबंध

जानकारी के अनुसार, एम.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा का रिश्ता तिलक नगर निवासी आरक्षक अंकित ओझा के साथ तय हुआ था। बीती 20 मार्च को दोनों की सगाई हुई थी और 5 मई को शादी होनी थी। पीड़िता का आरोप है कि सगाई के बाद अंकित ने उसे अपने सरकारी आवास पर बुलाया और शादी होने का हवाला देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

​लगन का समय आया तो मुकरा आरोपी

जब शादी की रस्में आगे बढ़ाने और ‘लगन’ भेजने का समय आया, तो आरोपी अंकित ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। परिवार के समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

​पुलिस की कार्रवाई

माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी के मुताबिक, पीड़िता के आवेदन पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img