Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक छात्रा के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक विशेष सशस्त्र बल (SAF) की दूसरी बटालियन में आरक्षक के पद पर तैनात है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी तय होने के बाद बनाया संबंध

जानकारी के अनुसार, एम.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा का रिश्ता तिलक नगर निवासी आरक्षक अंकित ओझा के साथ तय हुआ था। बीती 20 मार्च को दोनों की सगाई हुई थी और 5 मई को शादी होनी थी। पीड़िता का आरोप है कि सगाई के बाद अंकित ने उसे अपने सरकारी आवास पर बुलाया और शादी होने का हवाला देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

लगन का समय आया तो मुकरा आरोपी

जब शादी की रस्में आगे बढ़ाने और ‘लगन’ भेजने का समय आया, तो आरोपी अंकित ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। परिवार के समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

पुलिस की कार्रवाई

माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी के मुताबिक, पीड़िता के आवेदन पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img