Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

भोपाल: रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, विधायक के बंगले पर करता था काम

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ दोस्तों के साथ पार्टी करने आए 22 वर्षीय युवक कुणाल महावत की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक बरखेड़ी का निवासी था और हुजूर विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​20 मिनट तक तलाशते रहे दोस्त

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुणाल अपने दोस्त अनिकेत शाक्य और दो अन्य साथियों के साथ रिसॉर्ट गया था। पार्टी के दौरान कुणाल अचानक कहीं चला गया। दोस्तों को लगा कि वह टॉयलेट गया है, लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं लौटा और फोन का भी जवाब नहीं दिया, तो साथियों ने उसकी तलाश शुरू की। लगभग 20 मिनट की खोजबीन के बाद कुणाल का शव स्विमिंग पूल में तैरता हुआ मिला।

​अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

​दोस्तों ने आनन-फानन में कुणाल को पानी से बाहर निकाला और नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहाँ प्राथमिक उपचार न मिलने पर उसे तुरंत जेके अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों के मुताबिक, कुणाल को ठीक से तैरना नहीं आता था। फिलहाल पुलिस रिसॉर्ट प्रबंधन और दोस्तों से पूछताछ कर हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img