Monday, September 7, 2026
27.1 C
Bhopal

Exit Poll आखिर कितने भरोसेमंद, यूपी में 2017 में ऐसा था एग्जिट पोल और चुनाव परिणाम

UP assembly elections 2022। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे और उससे पहले आज शाम को एग्जिट पोल के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में हर किसी भी मन में यह भी सवाल होता है कि आखिरकार एग्जिट पोल के नतीजे कितने भरोसेमंद होते हैं और उत्तर प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव में अलग-अलग एग्जिट पोल किस तरह के रुझान दिखा रहे थे और बाद में किस तरह के नतीजे आए थे। आइए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं क्या सच में एग्जिट पोल भरोसेमंद होते हैं –

साल 2017 के एग्जिट पोल में भी भाजपा थी सबसे आगेउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए किए गए अलग-अलग एग्जिट पोल्स के अनुमान में भाजपा को सबसे आगे बताया गया था। साल 2017 में तीन एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने या उसके सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान लगाया गया था। C वोटर, न्यूज एक्स-MRC और ABP न्यूज के एग्जिट पोल में भी भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया था।

साल 2017 में C वोटर का एग्जिट पोलउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए C वोटर के एग्जिट पोल में किसी दल को बहुमत नहीं मिलने की बात कही गई थी। सी वोटर ने अपने एग्जिट पोले ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई थी। भाजपा को 161 सीटों के साथ आगे जरूर बताया गया था, वहीं दूसरी नंबर पर 141 सीटों के साथ कांग्रेस-एसपी गठबंधन को बताया गया था। गौरतलब है कि साल 2017 में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था। साथ ही BSP को 87 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है और अन्य दलों को 14 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी।

साल 2017 में टाइम्स नाउ-VMR का एग्जिट पोलटाइम्स नाउ-VMR के 2017 के एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 210 से 230 सीटें हासिल करते हुए बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया गया था। यहां सत्ताधारी SP को 110 से 130 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। BSP को सिर्फ 67 से 74 सीटे मिलने की संभावना थी। अन्य को 8 सीटें मिलना बताया गया था।

एबीपी न्यूज-2017 एग्जिट पोलABP न्यूज के एग्जिट पोल में भी उत्तर प्रदेश में किसी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखाया गया था। हालांकि भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान जताया गया था। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में भाजपा को 164-176, एसपी-कांग्रेस- 156-169, BSP- 60-72, अन्य – 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

न्यूज एक्स-MRC एग्जिट पोल रिपोर्ट 2017यूपी विधानसभा चुनाव पर न्यूज एक्स-MRC के एग्जिट पोल में भाजपा को 185, एसपी-कांग्रेस को 120 जबकि BSP को 90 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। इसमें भी भाजपा को सबसे बड़ा दल बनने की संभावना जताई गई थी।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

सीएम मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर रवाना, इन्वेस्ट एमपी समिट 2027 का देंगे न्योता

​भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img