Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

विदिशा डकैती कांड: ₹5.5 लाख के माल के साथ एक और बदमाश गिरफ्तार, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी

​विदिशा। जिले के त्योंदा थाना क्षेत्र के रायखेड़ी गांव में करीब चार महीने पहले हुई 1 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे एक और शातिर आरोपी अमन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 30 ग्राम सोना, ₹50 हजार नकद, एक कट्टा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद किए गए इस सामान की कुल कीमत करीब 5.50 लाख रुपये आंकी गई है।

​राहतगढ़ के बहादुरपुर से दबोचा गया आरोपी

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमन पटेल मूल रूप से सेमरा गांव का रहने वाला है, जो फिलहाल राहतगढ़ के बहादुरपुर में फरारी काट रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना पर लगातार दबिश देकर उसे धरदबोचा।

​बंधक बनाकर लूटे थे जेवर और नकदी

बता दें कि 23-24 जनवरी 2026 की रात को ग्राम रायखेड़ी में हथियारबंद बदमाशों ने बृजबिहारी कुर्मी के घर पर धावा बोला था। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवर और मोटी रकम लूट ली थी।

​पहले पकड़े जा चुके हैं 5 आरोपी

​इस मामले में पुलिस पहले ही चार मुख्य आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके कब्जे से पुलिस ने 44 तोला सोना, 1 किलो चांदी, 10 लाख रुपये कैश और हथियार बरामद किए थे। इस तरह अब तक इस मामले में करीब 1 करोड़ से अधिक का माल बरामद किया जा चुका है।

​एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन और एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में त्योंदा थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी की टीम ने यह सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्हें भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img