Wednesday, May 20, 2026
40.1 C
Bhopal

विदिशा डकैती कांड: ₹5.5 लाख के माल के साथ एक और बदमाश गिरफ्तार, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी

विदिशा। जिले के त्योंदा थाना क्षेत्र के रायखेड़ी गांव में करीब चार महीने पहले हुई 1 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे एक और शातिर आरोपी अमन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 30 ग्राम सोना, ₹50 हजार नकद, एक कट्टा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद किए गए इस सामान की कुल कीमत करीब 5.50 लाख रुपये आंकी गई है।

राहतगढ़ के बहादुरपुर से दबोचा गया आरोपी

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमन पटेल मूल रूप से सेमरा गांव का रहने वाला है, जो फिलहाल राहतगढ़ के बहादुरपुर में फरारी काट रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना पर लगातार दबिश देकर उसे धरदबोचा।

बंधक बनाकर लूटे थे जेवर और नकदी

बता दें कि 23-24 जनवरी 2026 की रात को ग्राम रायखेड़ी में हथियारबंद बदमाशों ने बृजबिहारी कुर्मी के घर पर धावा बोला था। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवर और मोटी रकम लूट ली थी।

पहले पकड़े जा चुके हैं 5 आरोपी

​इस मामले में पुलिस पहले ही चार मुख्य आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके कब्जे से पुलिस ने 44 तोला सोना, 1 किलो चांदी, 10 लाख रुपये कैश और हथियार बरामद किए थे। इस तरह अब तक इस मामले में करीब 1 करोड़ से अधिक का माल बरामद किया जा चुका है।

​एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन और एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में त्योंदा थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी की टीम ने यह सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्हें भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Hot this week

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

भोपाल में पंजाब मेल से उतरीं 5 महिलाएं समेत 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो माल जब्त

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन के...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

Topics

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img