Wednesday, May 20, 2026
36.1 C
Bhopal

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का किया प्रयास

सीधी। जिले के एक ढाबे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेताओं के बीच शराब के नशे में जमकर मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

​सूत्रों के अनुसार, यह घटना १७ मई की रात रीवा-सीधी बायपास रोड स्थित सिंघम ढाबे की है। उस दिन भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का सीधी दौरा था। रात करीब ३ बजे युवा मोर्चा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नेता इतने नशे में थे कि उनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था और वे लड़खड़ाकर गिर रहे थे। इस मारपीट में खड्डी मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा समेत कुछ अन्य लोगों को चोटें आई हैं।

​आपसी मामला बताकर पल्ला झाड़ा

​इस हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद भी दोनों पक्षों में से किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बताया जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह के दबाव में मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। जब घायल नेताओं से बात की गई तो उन्होंने इसे “आपसी मामला” बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, आवेदन मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

“भाजपा खुद को संस्कारी पार्टी बताती है, लेकिन उसके युवा नेता सरेआम शराब पीकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। इससे घटिया नेतृत्व और क्या होगा।”

संदीप सिंह पटेल, कांग्रेस नेता

​इस घटना को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस और एनएसयूआई ने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोला है और इसे भाजपा के “असली संस्कार” बताया है। फिलहाल, सरेराह हुई इस गुंडागर्दी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं।

Hot this week

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

भोपाल में पंजाब मेल से उतरीं 5 महिलाएं समेत 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो माल जब्त

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन के...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

Topics

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img