Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

इंदौर में गैंगवार: भिंड के हिस्ट्रीशीटर की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या, पुरानी रंजिश में बदला

इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र की गुलाब बाग कॉलोनी में गुरुवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। युवक को चार गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू की।

​पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अग्रवाल कॉलोनी निवासी अभयेंद्र सिंह तोमर (पुत्र अटल सिंह तोमर) के रूप में हुई है। अभयेंद्र मूल रूप से भिंड का रहने वाला था और उस पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह भिंड में रेत कारोबार से भी जुड़ा हुआ था।

2024 के मर्डर का बदला

​शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या साल 2024 में भिंड में हुए विष्णु यादव हत्याकांड का बदला लेने के लिए की गई है। विष्णु की हत्या का आरोप अभयेंद्र पर था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विष्णु यादव का भाई गुलशन यादव भिंड में हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहा था। गुलशन ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इंदौर में अभयेंद्र की रेकी की और गुरुवार रात सुनियोजित तरीके से उसे मौत के घाट उतार दिया।

चार महीने पहले ही जेल से आया था बाहर

​बताया जा रहा है कि अभयेंद्र करीब चार महीने पहले ही जेल से छूटकर इंदौर आया था। यहां वह अपनी पहचान छिपाकर ठेकेदारी का काम कर रहा था। लेकिन विरोधी गुट लगातार उस पर नजर रखे हुए था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img