Friday, October 2, 2026
32.7 C
Bhopal

इंदौर में गैंगवार: भिंड के हिस्ट्रीशीटर की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या, पुरानी रंजिश में बदला

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र की गुलाब बाग कॉलोनी में गुरुवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। युवक को चार गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू की।

​पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अग्रवाल कॉलोनी निवासी अभयेंद्र सिंह तोमर (पुत्र अटल सिंह तोमर) के रूप में हुई है। अभयेंद्र मूल रूप से भिंड का रहने वाला था और उस पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह भिंड में रेत कारोबार से भी जुड़ा हुआ था।

​2024 के मर्डर का बदला

​शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या साल 2024 में भिंड में हुए विष्णु यादव हत्याकांड का बदला लेने के लिए की गई है। विष्णु की हत्या का आरोप अभयेंद्र पर था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विष्णु यादव का भाई गुलशन यादव भिंड में हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहा था। गुलशन ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इंदौर में अभयेंद्र की रेकी की और गुरुवार रात सुनियोजित तरीके से उसे मौत के घाट उतार दिया।

​चार महीने पहले ही जेल से आया था बाहर

​बताया जा रहा है कि अभयेंद्र करीब चार महीने पहले ही जेल से छूटकर इंदौर आया था। यहां वह अपनी पहचान छिपाकर ठेकेदारी का काम कर रहा था। लेकिन विरोधी गुट लगातार उस पर नजर रखे हुए था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img