Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

अरेरा कॉलोनी में दिल दहला देने वाला हादसा: खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा 3 साल का मासूम, मौत

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी (E-3) में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां पानी की टंकी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के वक्त बच्चा घर के बाहर खेल रहा था।

खेलते-खेलते हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, सागर निवासी ब्रजेश अहिरवार अरेरा कॉलोनी स्थित एक बंगले में काम करते हैं और वहीं सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं। दोपहर में उनका 3 वर्षीय बेटा लव अहिरवार बंगले के बाहर बनी पानी की छोटी टंकी के पास खेल रहा था। उसी दौरान लव की बड़ी बहन टंकी में नहाकर कुछ ही दूरी पर कपड़े बदलने गई थी। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से मासूम टंकी में जा गिरा और पानी में डूब गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

काफी देर तक जब बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान लव टंकी के भीतर बेसुध हालत में मिला। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img