Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

विदिशा: बेतवा नदी में डूबने से SATI कॉलेज के छात्र की मौत, इकलौता बेटा था सहज

​विदिशा। बेतवा नदी के बड़े घाट पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दोस्तों के साथ नहाने गया इंजीनियरिंग कॉलेज का एक छात्र गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने करीब पांच मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

​पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हरदा निवासी 21 वर्षीय सहज उर्फ श्रवण तले के रूप में हुई है। वह विदिशा के दुर्गा नगर में किराए से रहकर सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (SATI) में सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सहज अपने दो दोस्तों के साथ बेतवा नदी के बड़े घाट पर नहाने गया था। सीढ़ियों के पास नहाते समय तीनों दोस्तों ने एक साथ पानी में डुबकी लगाई। दो दोस्त तो तैरकर बाहर आ गए, लेकिन सहज गहरे पानी में समा गया।

​परिजनों की अपील: अनजान पानी में उतरने से बचें

सहज के मामा विशाल चौधरी ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी होनहार था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा उपायों और गहराई जाने अनजान जल स्रोतों में न उतरें। कोतवाली थाने के एएसआई मोहम्मद शाहिद ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img