Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

अरेरा कॉलोनी में दिल दहला देने वाला हादसा: खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा 3 साल का मासूम, मौत

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी (E-3) में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां पानी की टंकी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के वक्त बच्चा घर के बाहर खेल रहा था।

​खेलते-खेलते हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, सागर निवासी ब्रजेश अहिरवार अरेरा कॉलोनी स्थित एक बंगले में काम करते हैं और वहीं सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं। दोपहर में उनका 3 वर्षीय बेटा लव अहिरवार बंगले के बाहर बनी पानी की छोटी टंकी के पास खेल रहा था। उसी दौरान लव की बड़ी बहन टंकी में नहाकर कुछ ही दूरी पर कपड़े बदलने गई थी। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से मासूम टंकी में जा गिरा और पानी में डूब गया।

​अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

काफी देर तक जब बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान लव टंकी के भीतर बेसुध हालत में मिला। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​जांच में जुटी पुलिस: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img