Saturday, May 23, 2026
40.1 C
Bhopal

विदिशा: बेतवा नदी में डूबने से SATI कॉलेज के छात्र की मौत, इकलौता बेटा था सहज

विदिशा। बेतवा नदी के बड़े घाट पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दोस्तों के साथ नहाने गया इंजीनियरिंग कॉलेज का एक छात्र गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने करीब पांच मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

​पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हरदा निवासी 21 वर्षीय सहज उर्फ श्रवण तले के रूप में हुई है। वह विदिशा के दुर्गा नगर में किराए से रहकर सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (SATI) में सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सहज अपने दो दोस्तों के साथ बेतवा नदी के बड़े घाट पर नहाने गया था। सीढ़ियों के पास नहाते समय तीनों दोस्तों ने एक साथ पानी में डुबकी लगाई। दो दोस्त तो तैरकर बाहर आ गए, लेकिन सहज गहरे पानी में समा गया।

परिजनों की अपील: अनजान पानी में उतरने से बचें

सहज के मामा विशाल चौधरी ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी होनहार था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा उपायों और गहराई जाने अनजान जल स्रोतों में न उतरें। कोतवाली थाने के एएसआई मोहम्मद शाहिद ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान किसान ने की थी खुदकुशी, पत्नी और भांजा गिरफ्तार

​राजगढ़ (खिलचीपुर)। जिला अंतर्गत जैतपुरा कला गांव में बीते...

आयुष्मान योजना में वसूली: विदिशा के अरेरा हॉस्पिटल पर ₹1.12 लाख का भारी जुर्माना

विदिशा। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के मुफ्त...

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के निवास पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांगठनिक विषयों पर हुई चर्चा

भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के भोपाल स्थित...

Topics

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान किसान ने की थी खुदकुशी, पत्नी और भांजा गिरफ्तार

​राजगढ़ (खिलचीपुर)। जिला अंतर्गत जैतपुरा कला गांव में बीते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img