Sunday, May 24, 2026
40.1 C
Bhopal

भोपाल में ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा संपन्न, बच्चों ने दिखाए आत्मरक्षा के गुर

भोपाल। भेल स्थित टास क्लब में शनिवार (23 मई) को ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय कोच सुरेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और 3rd डैन ब्लैक बेल्ट शंकर भोरे (राष्ट्रीय खिलाड़ी) की देखरेख में युवा खिलाड़ियों के हुनर, फिटनेस और अनुशासन का मूल्यांकन किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान जिला खेल अधिकारी डी.एस. धुर्वे, विक्रम अवार्डी विवेक स्वामी और राष्ट्रीय खिलाड़ी मुश्ताक अहमद ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षक जितेंद्र आर्या और मधुलिका पचोरिया के निर्देशन में खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया।

ये रहे विजेता:

  • व्हाइट बेल्ट वर्ग: आयांश चौधरी (प्रथम), क्रिया जगलोनिया (द्वितीय), वरालिका महलोनिया (तृतीय)।
  • येलो टू ग्रीन बेल्ट वर्ग: कृषिका सिंह (प्रथम), काव्या सिंह (द्वितीय), वरालिका महलोनिया (तृतीय)।

​आयोजकों के अनुसार, इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, खेल भावना और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। अंत में अतिथियों ने सभी सफल प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Hot this week

भोपाल: इनायतपुर में हवेलियों की आड़ में महा-बिजली चोरी, 16 लाख से ज्यादा का जुर्माना

​भोपाल। राजधानी के इनायतपुर इलाके में बिजली कंपनी के...

बीएचईएल सोलर प्लांट में बड़ी चोरी, भोपाल गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

​होशंगाबाद/पथरोटा। बीएचईएल फैक्ट्री के खापा स्थित हाई सिक्योरिटी जोन...

NEET UG 2026: दोबारा परीक्षा के नाम पर ठगी का खेल, भोपाल साइबर पुलिस का बड़ा अलर्ट

​भोपाल। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026)...

Topics

बीएचईएल सोलर प्लांट में बड़ी चोरी, भोपाल गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

​होशंगाबाद/पथरोटा। बीएचईएल फैक्ट्री के खापा स्थित हाई सिक्योरिटी जोन...

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान किसान ने की थी खुदकुशी, पत्नी और भांजा गिरफ्तार

​राजगढ़ (खिलचीपुर)। जिला अंतर्गत जैतपुरा कला गांव में बीते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img