Friday, October 2, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा संपन्न, बच्चों ने दिखाए आत्मरक्षा के गुर

​भोपाल। भेल स्थित टास क्लब में शनिवार (23 मई) को ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय कोच सुरेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और 3rd डैन ब्लैक बेल्ट शंकर भोरे (राष्ट्रीय खिलाड़ी) की देखरेख में युवा खिलाड़ियों के हुनर, फिटनेस और अनुशासन का मूल्यांकन किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान जिला खेल अधिकारी डी.एस. धुर्वे, विक्रम अवार्डी विवेक स्वामी और राष्ट्रीय खिलाड़ी मुश्ताक अहमद ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षक जितेंद्र आर्या और मधुलिका पचोरिया के निर्देशन में खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया।

​ये रहे विजेता:

  • ​व्हाइट बेल्ट वर्ग: आयांश चौधरी (प्रथम), क्रिया जगलोनिया (द्वितीय), वरालिका महलोनिया (तृतीय)।
  • ​येलो टू ग्रीन बेल्ट वर्ग: कृषिका सिंह (प्रथम), काव्या सिंह (द्वितीय), वरालिका महलोनिया (तृतीय)।

​आयोजकों के अनुसार, इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, खेल भावना और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। अंत में अतिथियों ने सभी सफल प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img