Sunday, May 24, 2026
40.1 C
Bhopal

बीएचईएल सोलर प्लांट में बड़ी चोरी, भोपाल गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

होशंगाबाद/पथरोटा। बीएचईएल फैक्ट्री के खापा स्थित हाई सिक्योरिटी जोन वाले सोलर प्लांट में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए पथरोटा पुलिस ने भोपाल की एक अंतरजिला गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत का 52 किलो तांबा बरामद किया है। 27 अप्रैल को हुई इस वारदात ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​थाना प्रभारी मोनिका गौर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सद्दाम खान, नदीम खान और शोराब भोपाल के निवासी हैं। ये शातिर अपराधी पहले भी बुधनी में चोरी के एक मामले में नसरुल्लागंज जेल में बंद थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने 56 एकड़ में फैले इस विशाल सोलर प्लांट की पहले रेकी की और फिर रात के अंधेरे में केबल काटकर तांबा चुराया।

दो आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इस गिरोह को दबोचा। मामले में गैंग के दो अन्य सदस्य, सादिक और रियासत, फिलहाल फरार हैं। पुलिस टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए भोपाल और आसपास के जिलों में दबिश दे रही हैं।

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

यह सोलर प्लांट भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) का है, जो क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का मुख्य जरिया है। इतने संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरों के आसानी से घुसने और वारदात को अंजाम देने के बाद, प्लांट की निगरानी प्रणाली और सुरक्षा गार्डों की तैनाती पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ सुरक्षा की खामियों की भी जांच कर रही है।

Hot this week

NEET UG 2026: दोबारा परीक्षा के नाम पर ठगी का खेल, भोपाल साइबर पुलिस का बड़ा अलर्ट

​भोपाल। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026)...

Topics

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान किसान ने की थी खुदकुशी, पत्नी और भांजा गिरफ्तार

​राजगढ़ (खिलचीपुर)। जिला अंतर्गत जैतपुरा कला गांव में बीते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img