Monday, May 25, 2026
41.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक पर हमले के दोनों आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

भोपाल। कोलार पुलिस ने सनखेड़ी में युवक पर हुए हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी रवि प्रजापति (सेमरा) पर 4 और कपिल लोधी (अशोक गार्डन) पर पहले से 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
क्या है मामला
रविवार को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने प्रखर दुबे के घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, शुरुआती चर्चाओं के उलट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरियादी प्रखर दुबे का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी संजय सिंह सोनी के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस अब इस विवाद के पीछे की मुख्य वजहों की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

सीहोर में हाईवे पर खड़ा लावारिस ट्रक ज़ब्त, 62 लाख रुपये की अवैध बीयर बरामद

​सीहोर। मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति अभियान के तहत सीहोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img