Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मिला जनजाति शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल, मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा से आज उनके भोपाल स्थित निवास पर जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान शिक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने बेहद संजीदगी से चर्चा की।

​चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग और शासकीय कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षकों द्वारा उठाई गई मांगों का तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित और सकारात्मक निराकरण निकालने का प्रयास किया जाएगा।

​इस मुलाकात के बाद शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के सकारात्मक रुख और उपमुख्यमंत्री के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया है।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img