Saturday, October 3, 2026
26.5 C
Bhopal

भोपाल: एसटीएफ का बड़ा छापा, डेढ़ करोड़ की अवैध कफ सिरप और मशीनें जब्त; 10 हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के गांधी नगर इलाके में एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली कफ सिरप की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी के एक मकान में चल रहे इस अवैध सेटअप से एसटीएफ ने 700 से ज्यादा पेटियां और सिरप बनाने की मशीनें जब्त की हैं। जब्त किए गए माल और मशीनों की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

​यह पूरी कार्रवाई गुरुवार रात 12 बजे शुरू होकर शुक्रवार सुबह 3 बजे तक चली। खास बात यह है कि इस छापेमारी की भनक स्थानीय गांधीनगर पुलिस तक को नहीं थी।

​’आफ कफ’ नाम से बन रही थी सिरप

​जानकारी के मुताबिक, इस मकान में ‘आफ कफ’ नाम से अवैध कफ सिरप तैयार की जा रही थी। तलाशी के दौरान मकान के दो अलग-अलग कमरों में नशीली सिरप के भारी मात्रा में कॉर्टन और बोतलें बरामद हुईं। एसटीएफ ने सिरप के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

​नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

​यह मकान किसी मालवीय नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिससे फिलहाल संपर्क नहीं हो सका है। एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, उन्हें लंबे समय से इलाके में अवैध कफ सिरप की सप्लाई की सूचना मिल रही थी। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध कारोबार के तार और किन-किन इलाकों से जुड़े हैं।

Hot this week

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img