भोपाल। गुनगा थाना क्षेत्र के रतुआ गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ मोबाइल फोन चलाने पर पिता द्वारा डांटने से नाराज होकर 17 वर्षीय छात्रा ने सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान रविवार तड़के उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतका खुशी कुशवाहा इसी साल 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थी और आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में प्रवेश की तैयारी कर रही थी। शनिवार देर रात पिता ने उसे मोबाइल चलाते देखा तो फटकार लगा दी। इससे आहत होकर छात्रा बाथरूम में गई और सल्फास का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




