Friday, October 2, 2026
22 C
Bhopal

फैमिली कोर्ट का बड़ा फैसला: पति को पत्नी को देना होगा 50 हजार रुपये मासिक भरण-पोषण

​इंदौर। इंदौर की फैमिली कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में अमेरिका के बर्मिंघम में रह रहे भारतीय मूल के एक डाटा एनालिस्ट को अपनी पत्नी को हर महीने 50 हजार रुपये भरण-पोषण (मेंटेनेंस) देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पति को पिछले ढाई साल की बकाया राशि के रूप में 15 लाख रुपये एकमुश्त चुकाने और 20 हजार रुपये कानूनी खर्च के तौर पर देने के लिए भी कहा है।

​क्या है मामला?

वर्ष 2010 में शादी के बाद पति अमेरिका जाकर बस गया था। पत्नी की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट केपी माहेश्वरी व प्रतीक माहेश्वरी ने कोर्ट को बताया कि पति पिछले 16 वर्षों से पत्नी से अलग रह रहा है। उसने अपना मोबाइल नंबर और पता बदलकर संपर्क तोड़ लिया था। यहाँ तक कि पिता के निधन पर भी वह भारत नहीं आया और सिर्फ वीडियो कॉल पर अंतिम दर्शन किए।

​आय छुपाने की कोशिश नाकाम

सुनवाई के दौरान सामने आया कि पत्नी के पास आय का कोई साधन नहीं है और वह मायके पर निर्भर है, जबकि पति अमेरिका में अच्छी कमाई कर रहा है। पति ने कोर्ट में अपनी आय के जो दस्तावेज दिए थे, उसमें विरोधाभास पाया गया। कोर्ट ने तथ्यों को देखते हुए डॉ. कुलदीप जैन ने कहा कि पति आर्थिक रूप से सक्षम है, इसलिए उसे पत्नी को गुजारा भत्ता देना ही होगा।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img