Saturday, October 3, 2026
20.7 C
Bhopal

चूनाभट्टी पुलिस ने दबोचा कुख्यात बदमाश दशरथ, 12 से ज्यादा मामले दर्ज

​भोपाल। चूनाभट्टी पुलिस ने क्षेत्र के शातिर बदमाश दशरथ गजभिये (28) को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, मारपीट और अवैध वसूली जैसे गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

​पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शनिवार को बाबा नगर स्थित खुशीलाल अस्पताल की कैंटीन में कार्यरत सुरेंद्र सहारे से शराब के लिए 500 रुपये की मांग की थी। इनकार करने पर उसने सुरेंद्र को डंडे से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

​पीड़ित की शिकायत पर कार्यवाहक थाना प्रभारी कमलेन्द्र चौबे की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर आरोपी को बाबा नगर से धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कोलार और चूनाभट्टी थाने का एक रिकॉर्डेड अपराधी है। फिलहाल पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img