Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

मन की बात सुनकर बोले डिप्टी सीएम देवड़ा: ‘विकसित भारत के संकल्प में हर नागरिक की भूमिका अहम’

भोपाल। उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज भोपाल में बड़ी संख्या में किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

​कार्यक्रम के बाद किसानों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

​उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने में देश के हर किसान, युवा और कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर देश को आगे ले जाने के लिए जुटने का आग्रह किया। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायी और जन-जागरूकता फैलाने वाला बताया।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img