Saturday, October 3, 2026
20.7 C
Bhopal

राम रसोई में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने की सेवा, जरूरतमंदों को परोसा भोजन

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को भोपाल के बिट्टन मार्केट स्थित ‘राम रसोई’ पहुँचकर सेवा कार्य किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद श्री देवड़ा सीधे रसोई पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वयं अपने हाथों से रोटियां सेंकी और वहाँ भोजन करने आए जरूरतमंदों को आत्मीयता के साथ भोजन परोसा।

​उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान भोजन करने आए लोगों से बातचीत कर उनका हाल-चाल भी जाना। श्री देवड़ा ने कहा, “सेवा ही भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।” उन्होंने मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली राम रसोई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य मानवता और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने समाज के हर नागरिक से जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img