Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: भदभदा चौराहे पर कुल्फी की अवैध फैक्ट्री सील, गंदगी देख भड़का निगम

भोपाल। शहर के भदभदा चौराहे पर स्थित एक मस्जिद और मदरसे के बीच शेड में चल रही कुल्फी की अवैध फैक्ट्री पर नगर निगम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके पर भारी गंदगी पाई, जहाँ अस्वच्छ तरीके से कुल्फी तैयार कर शहर भर में सप्लाई की जा रही थी।

स्वच्छता मानकों की उड़ाई जा रही थी धज्जियां

निगम की टीम को वहां कुल्फी बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे बर्तन और अन्य सामग्री बेहद गंदी मिली। जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ होता देख निगम अमले ने फैक्ट्री संचालक शकील खान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, फैक्ट्री को सील कर वहां रखा सामान भी जब्त कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर कुछ दिन पहले ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, जिसके बावजूद यहां फिर से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img