Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

पत्नी ने पति को डंडों से पीट पीट कर मार डाला

​छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पत्नी खुद थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी।

​क्या है मामला?

मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीनदयाल कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दीनदयाल का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को वह अपनी ससुराल (शिवनगर कॉलोनी) पहुँचा था। यहाँ बेटी को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने आपा खो दिया और पति पर डंडे से हमला कर दिया।

​पति की प्रताड़ना बनी वजह

थाने पहुँची महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे वर्षों से प्रताड़ित कर रहा था और मारपीट करता था। उसने कहा कि आज वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और गुस्से में डंडा चला दिया, लेकिन उसका इरादा जान लेने का नहीं था।

​थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img