Saturday, June 6, 2026
33.5 C
Bhopal

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।

​थाना प्रभारी अजय सोनी के अनुसार, करीब एक साल पहले 22 वर्षीय युवती की पहचान उजेफ राईन नामक युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी। आरोप है कि युवक ने युवती को बहाने से होटल बुलाकर शादी का वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार अलग-अलग होटलों में बुलाकर युवती का शोषण करता रहा।

​जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। ठगा हुआ महसूस करने पर युवती ने परिजनों के साथ मंगलवारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

वेलनेस सेंटर के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी: दिल्ली से गिरफ्तार हुए दो डायरेक्टर

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी देने...

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल के साथ शातिर गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए...

Topics

वेलनेस सेंटर के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी: दिल्ली से गिरफ्तार हुए दो डायरेक्टर

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी देने...

अभि तोमर हत्याकांड: मुख्य आरोपी ‘डिल्लू’ गिरफ्तार, भागने की कोशिश में टूटा पैर

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में चर्चित अभितेंद्र (अभि) तोमर...

शराबी पति और ससुराल वालों ने महिला को बेरहमी से पीटा, कमरे में बंद कर हुए फरार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र के खल्लासीपुरा में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img