Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

शराबी पति और ससुराल वालों ने महिला को बेरहमी से पीटा, कमरे में बंद कर हुए फरार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र के खल्लासीपुरा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता को उसके शराबी पति और ससुराल वालों ने मिलकर बेरहमी से पीटा और फिर उसे कमरे में बंद कर घर से फरार हो गए।

​विवाद की जड़ शराब

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसका पति शराब का आदी है और अक्सर नशे में मारपीट करता है। शुक्रवार को जब पति ने गाली-गलौज की और महिला ने विरोध किया, तो उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पति को रोकने के बजाय सास, जेठ और जेठानी ने भी मिलकर उसे पीटा।

​पड़ोसियों की मदद से बची जान

मारपीट के बाद आरोपियों ने महिला को सीढ़ियों वाले कमरे में बंद कर दिया और घर पर ताला लगाकर भाग गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता छत पर पहुंची और पड़ोसियों के फोन से अपने पिता को आपबीती बताई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला।

​पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता की शिकायत पर इंदरगंज थाना पुलिस ने पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img