Saturday, June 6, 2026
33.5 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

भोपाल। राजधानी में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच भोपाल ने एक शातिर युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने समय रहते दबोच लिया।

​क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष नगर रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कान्हा सेन (19) निवासी गंज बासौदा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई, जिसका वह कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका।

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच द्वारा इस वर्ष अब तक आर्म्स एक्ट के 8 मामलों में 16 आरोपियों से 7 पिस्टल, 2 राइफल, 1 कट्टा और कारतूस सहित भारी मात्रा में हथियार और वाहन जब्त किए जा चुके हैं। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सूरज रंधावा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hot this week

वेलनेस सेंटर के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी: दिल्ली से गिरफ्तार हुए दो डायरेक्टर

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी देने...

भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल के साथ शातिर गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए...

अभि तोमर हत्याकांड: मुख्य आरोपी ‘डिल्लू’ गिरफ्तार, भागने की कोशिश में टूटा पैर

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में चर्चित अभितेंद्र (अभि) तोमर...

Topics

वेलनेस सेंटर के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी: दिल्ली से गिरफ्तार हुए दो डायरेक्टर

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी देने...

अभि तोमर हत्याकांड: मुख्य आरोपी ‘डिल्लू’ गिरफ्तार, भागने की कोशिश में टूटा पैर

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में चर्चित अभितेंद्र (अभि) तोमर...

शराबी पति और ससुराल वालों ने महिला को बेरहमी से पीटा, कमरे में बंद कर हुए फरार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र के खल्लासीपुरा में इंसानियत को...

भोपाल: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img