Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल के लालघाटी स्थित एलर कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

भोपाल। लालघाटी इलाके में शनिवार-रविवार की देर रात एक तीनमंजिला इमारत ‘एलर कॉम्प्लेक्स’ में भीषण आग लग गई। आग का पता रविवार सुबह करीब 7 बजे चला, जब पड़ोसी बिल्डिंग के गार्ड ने धुंआ निकलते देखा। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

किचन से शुरू हुई आग

आग इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित ‘भोज इन’ रेस्टोरेंट के किचन (तीसरी मंजिल) से शुरू हुई। दमकलकर्मियों ने समय रहते किचन में रखे 4 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए, जिससे एक बड़ा धमाका होने से टल गया। गनीमत रही कि हादसे के समय रेस्टोरेंट बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। एलर कॉम्प्लेक्स में ‘बापू की कुटिया’ और ‘डोमिनोज’ सहित कुल 6 रेस्टोरेंट हैं। समय पर सूचना मिलने के कारण आग को अन्य दुकानों और बेसमेंट तक फैलने से रोक लिया गया।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img