Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

युवक से मिलने पहुंची युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, परिजनों के साथ मारपीट और आत्महत्या की धमकी

​इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र की भूरी टेकरी स्थित एक मल्टी में शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। अजमेर निवासी एक युवती ‘खुशी’ अपने परिचित युवक मोहनीश से मिलने उसके घर पहुंची, जहाँ उसने युवक के परिवार के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि युवक की मां के साथ मारपीट भी की।

​घर में बनाया बंधक, खुद को बेडरूम में किया कैद

परिजनों के अनुसार, घर पहुँचने पर उन्हें पता चला कि युवती ने मोहनीश की मां को एक कमरे में बंद कर रखा था और उनका मुंह दबा दिया था। जब परिजनों ने उसे घर से जाने के लिए कहा, तो वह बेडरूम में जाकर बैठ गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसका कहना था कि वह युवक को परिवार से अलग कर अपने साथ ले जाएगी।

​डायल-112 को दी सूचना, पुलिस के सामने भी किया हंगामा

युवती ने खुद डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में युवक के फ्लैट से बाहर जाने पर ही वह कमरे से निकली। परिजनों का आरोप है कि बाहर आते ही उसने पूरे परिवार को आत्महत्या की धमकी दी। कनाड़िया पुलिस ने मामले में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img