Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

पटवारी बनकर बुजुर्ग दंपती को ठगा, सोने के जेवर लेकर फरार

मऊगंज/नईगढ़ी। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में एक शातिर युवक ने खुद को पटवारी बताकर बुजुर्ग दंपती को लाखों का चूना लगा दिया। आरोपी ने बुजुर्गों को कोरोना सहायता राशि दिलाने का झांसा दिया और सोने के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गया।

क्या है मामला?

शिवराजपुर निवासी 72 वर्षीय भैयालाल द्विवेदी और उनकी पत्नी सावित्री देवी को शनिवार दोपहर एक युवक मिला, जिसने खुद को पटवारी बताया। आरोपी ने कहा कि कोरोना टीका लगवाने वाले बुजुर्गों को सरकार 56 हजार रुपए की सहायता राशि दे रही है। उसने कागजी कार्रवाई का बहाना बनाकर बुजुर्ग महिला से उनके सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और अंगूठी उतरवा ली।

मौका मिलते ही हुआ फरार

आरोपी ने बुजुर्ग दंपती को पेन और पानी लेने के बहाने अलग-अलग कमरों में भेज दिया। दंपती के जाते ही ठग ने जेवर समेटे और अपनी बुलेट बाइक से फरार हो गया। दिल्ली से आए बेटे रमेश द्विवेदी की शिकायत पर नईगढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गांव के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस की अपील: किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं और न ही अपने कीमती गहने या दस्तावेज किसी को सौंपें।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img