Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

बैतूल। जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक और कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को शिवाजी चौक इलाके से पकड़ा गया।

क्या है मामला?

गंज थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 23 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि आरोपी मोतीराम मसराम ने उसे नौकरी और ड्यूटी लगवाने का लालच देकर विश्वास में लिया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मुखबिर की सूचना पर मिली कामयाबी

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शिवाजी चौक के पास मौजूद है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पकड़े गए आरोपी की पहचान मोतीराम पिता श्यामलाल मसराम (20 वर्ष), निवासी गोदराढाना (थाना चिचोली) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img