Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

कोचिंग जाते समय छात्रा का पीछा करते थे मनचले, घर में घुसकर की छेड़छाड़

भोपाल। गौतम नगर इलाके में दसवीं की छात्रा के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक कोचिंग आते-जाते समय छात्रा का पीछा करते थे और फब्तियां कसते थे। रविवार को जब छात्रा घर पर अकेली थी, तब आरोपी साथियों के साथ उसके घर में घुस गए और अश्लील हरकतें कीं।

​छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। परिजनों के आने पर छात्रा ने उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने परेशान होकर कई बार रास्ता बदला, लेकिन आरोपी लगातार उसका पीछा करते रहे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img