Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए बहुचर्चित कैलाश मोदी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मंदिर परिसर में उसकी आवाजाही बंद होने से वह बेहद नाराज था और इसी रंजिश में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

​परिजनों ने भी बना ली थी दूरी

पुलिस के अनुसार, मुकेश शर्मा आदतन अपराधी प्रवृति का है और उसे नशे की लत है। उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसके गलत व्यवहार के कारण उससे रिश्ते तोड़ लिए थे। मुकेश के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी, जिसका नोटिस भी तैयार हो चुका था, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर भाग रहा था।

​मंदिर प्रबंधन को लेकर था विवाद

करीब 80 साल पुराने इस मंदिर की देखरेख और विकास में कैलाश मोदी ने अपनी जमा-पूंजी लगाई थी। बताया जाता है कि मुकेश अक्सर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशान करता था। इस कारण कैलाश मोदी ने मुकेश को मंदिर परिसर में आने-जाने से रोक दिया था और केवल उसके भाइयों को वहां रहने की अनुमति दी थी। इसी बात से खुन्नस खाए मुकेश ने कैलाश मोदी पर अचानक हमला कर उनकी जान ले ली। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img