Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के नाम पर एक महिला से 1.43 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को लोन दिलाने का विशेषज्ञ बताकर पीड़िता को विश्वास में लिया और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर ऑनलाइन रकम ऐंठ ली।

​शिवधाम कॉलोनी निवासी मीना राठौर ने पुलिस को बताया कि आरोपी संतोष वर्मा उनके पति के होटल में अक्सर आता-जाता था। इस दौरान उसने भरोसा दिलाया कि वह लोन दिलाने में माहिर है और कई लोगों की मदद कर चुका है। आरोपी की बातों में आकर महिला ने फाइल प्रोसेस करने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 1 लाख 43 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए।

​काफी समय बीतने के बाद भी जब लोन नहीं मिला और रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। तेजाजीनगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी संतोष वर्मा की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img