Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के नाम पर एक महिला से 1.43 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को लोन दिलाने का विशेषज्ञ बताकर पीड़िता को विश्वास में लिया और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर ऑनलाइन रकम ऐंठ ली।

​शिवधाम कॉलोनी निवासी मीना राठौर ने पुलिस को बताया कि आरोपी संतोष वर्मा उनके पति के होटल में अक्सर आता-जाता था। इस दौरान उसने भरोसा दिलाया कि वह लोन दिलाने में माहिर है और कई लोगों की मदद कर चुका है। आरोपी की बातों में आकर महिला ने फाइल प्रोसेस करने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 1 लाख 43 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए।

​काफी समय बीतने के बाद भी जब लोन नहीं मिला और रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। तेजाजीनगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी संतोष वर्मा की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img