Wednesday, August 12, 2026
27.8 C
Bhopal

इंदौर: पॉश कॉलोनी में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, भारी मात्रा में जखीरा जब्त

इंदौर। आबकारी विभाग ने शहर की पॉश कॉलोनी तुलसी नगर में चल रहे अवैध शराब निर्माण के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तीन दिनों की कड़ी निगरानी के बाद विभाग ने एक तीन मंजिला इमारत पर छापा मारा, जहां बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाई और पैक की जा रही थी।

फैक्ट्री में मिला शराब का सेटअप

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को मकान के भीतर शराब निर्माण का पूरा सेटअप मिला। विभाग ने 144 बल्क लीटर देशी शराब के साथ दो बड़ी ब्लेंडर मशीनें, हजारों की संख्या में नामी ब्रांडों के नकली लेबल, होलोग्राम और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। अधिकारियों का मानना है कि यहां नकली शराब तैयार कर उसे बाजार में नामी ब्रांडों के नाम से बेचने की तैयारी थी।

अंतरराज्यीय कनेक्शन की आशंका

मौके से मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान में बिकने वाले ब्रांडों के लेबल और होलोग्राम भी मिले हैं। इससे इस रैकेट के अंतरराज्यीय स्तर पर फैले होने का अंदेशा है। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

​विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के कारोबार की कोई भी जानकारी होने पर विभाग को सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Hot this week

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img