Sunday, October 11, 2026
32.1 C
Bhopal

रायसेन: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, घर में बंधक बनाकर दी थी वारदात को अंजाम

​सलामतपुर (रायसेन)। जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को अपने घर में बंधक बनाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात नाबालिग घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने सलामतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब तलाश शुरू की, तो नाबालिग आरोपी गोलू सहरिया के घर के एक कमरे में मिली। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे डरा-धमकाकर अपने घर ले गया था और वहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

​तीन साल से थे परिचित

आरोपी 25 वर्षीय गोलू सहरिया और पीड़िता पड़ोसी हैं और पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन महिला थाना प्रभारी स्वाति गोदरे ने मौके पर पहुँचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। सलामतपुर थाना प्रभारी श्याम सिंह राजपूत ने बताया कि शिकायत मिलते ही घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img