Sunday, October 11, 2026
34.1 C
Bhopal

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज देवास जिले के सोनकच्छ विधानसभा अंतर्गत ग्राम घीचलाय में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के समापन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

​पर्यावरण संरक्षण जन-आंदोलन बने: देवड़ा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ आह्वान को दोहराते हुए कहा कि आज यह जन-जन का संकल्प बनना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से जल बचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति का संरक्षण अनिवार्य है।

​इस दौरान सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री भेरूलाल अटारिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Hot this week

खाटू श्याम दर्शन करने जा रही चौथी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

​भोपाल: सीहोर जिले के चैनल गांव से माता-पिता के साथ...

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img