Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गोविंदपुरा सब्जी मंडी इलाके से स्मैक की तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 ग्राम स्मैक और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दो युवक कस्तूरबा अस्पताल के सामने सब्जी मंडी में मादक पदार्थ की डील करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और हनुमान मंदिर के पास से पल्सर बाइक सवार दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सागर गोहिया (23) निवासी अयोध्या नगर और प्रेम लोधी (24) निवासी नर्मदा कॉलोनी के रूप में हुई है। सागर रैपिडो चालक है, जबकि प्रेम मिस्त्री का काम करता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोविंदपुरा थाने में पहले भी एक मामला दर्ज है। पुलिस ने अब एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

​भोपाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img