Friday, August 28, 2026
26.1 C
Bhopal

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तीसरे पति को रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला?

बीती 30 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित वारूरेवा नदी पुल के पास एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान तुलसीराम मेहरा के रूप में हुई। मामला चुनौतीपूर्ण था, जिसके बाद एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम ने जांच शुरू की।

पति बना था राह का कांटा

जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सरोज मेहरा का पुरगवां निवासी महेंद्र मेहरा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सरोज अपने प्रेमी के साथ चौथी शादी कर नया जीवन शुरू करना चाहती थी, लेकिन तुलसीराम इसमें बाधा बन रहा था। चरित्र को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

योजना के मुताबिक, आरोपी विष्णू रजक शराब पिलाने के बहाने तुलसीराम को पुल के पास ले गया, जहाँ प्रेमी महेंद्र भी पहुंच गया। दोनों ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर तुलसीराम की हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया। सख्ती से पूछताछ के बाद पत्नी ने साजिश में शामिल होने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Hot this week

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

BSNL के दो क्लास-1 इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने भोपाल में बिछाया जाल

​भोपाल सीबीआई (CBI) ने भोपाल में बीएसएनएल (BSNL) के दो...

Topics

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img