Sunday, November 29, 2026
18.1 C
Bhopal

इंस्टाग्राम विवाद में चाकूबाजी, स्कूल छात्रों के बीच मारपीट

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहे पर रविवार शाम मामूली विवाद के चलते छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। मामला इंस्टाग्राम पर नंबर मांगने और स्कूल में हुई पुरानी रंजिश से जुड़ा है।

​पुलिस के अनुसार, पीड़ित रितीश जोशी ने बताया कि उसका विवाद स्कूल में खो-खो खेलने के दौरान रिशीत नाम के छात्र से हुआ था। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर रितीश से मोबाइल नंबर मांगा था, जिसे देने से उसने इनकार कर दिया था। रविवार को रितीश अपने दोस्तों लक्की और यश के साथ बंगाली चौराहे पर था, तभी आरोपी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुँचा।

​विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और एक आरोपी ने चाकू निकालकर लक्की के पैर पर वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img