Sunday, July 26, 2026
26 C
Bhopal

मोदी का परिवारवाद पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर परिवारवाद पर हमला बोला है। भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में मोदी ने सांसदों से कहा, ‘अगर विधानसभा चुनाव में आपके बच्चों के टिकट कटे हैं, तो उसकी वजह मैं हूं। मेरा मानना है कि वंशवाद लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के बाद दिल्ली में पार्टी संसदीय दल की मीटिंग हुई। पीएम ने कहा कि परिवारवाद से जातिवाद को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने BJP सांसदों से कड़े लहजे में कहा कि पार्टी में पारिवारिक राजनीति की इजाजत नहीं दी जाएगी। दूसरी पार्टियों की वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी।

मोदी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ कीमीटिंग में मोदी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए। इनसे सच उजागर होता है। फिल्म में जो दिखाया गया है, कश्मीर के उस सच को दबाने की कोशिश की जाती रही है।पीएम ने भाजपा संसदीय दल की मीटिंग में यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी को लेकर भी जानकारी दी।पीएम ने जेपी नड्डा को स्वागत के लिए आगे कियामीटिंग की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान PM ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को सम्मान के लिए आगे कर दिया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी और नड्डा को बड़ी माला पहनाकर जीत की बधाई दी।

Hot this week

भिंड में दर्दनाक हादसा:भाजपा नेत्री की कार की पहिए के नीचे आने से बच्चे की मौत

​भिंड: नेशनल हाईवे-719 पर कनकूरा गांव के पास शनिवार शाम...

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

हाथी के हमले में घायल ऑटो ड्राइवर की मौत, गुड़ खिलाते समय हुआ था गुस्सा

​इंदौर: राज नगर पुलिस चौकी के पास शनिवार को हाथी...

Topics

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

आरबीए फाइनेंस में 45 लाख की धोखाधड़ी, दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित आरबीए फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img